Skip to main content

राम कहानेको

राम कहानेको कर्त्तव्य निभाना पड़ता है 
कर्मोंसे खुदको भगवान बनाना पड़ता है 

नहीं गूंजते रेहते हैं नाम यूँ ही सदियों तक 
वक़्त पड़े तो पत्थर पानीपे तैराना पड़ता है 

पर्वत उठा लेनेवाले खुद ही सेवक बन जाएँ 
किरदारको ऐसा असरदार बनाना पड़ता है   

हर युगमें भीषण संघर्ष उठाना पड़ता है 
राम होनेके लिए वनवास जाना पड़ता है 

पहाड़ चीर कर नदियां लाते होंगे लोग 
प्यारमे सागर पर बाँध बनाना पड़ता है 

यत्र नारी पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता, पर्याप्त नहीं 
सीताका हो अपमान तो लंका जलाना पड़ता है 

राम हो तो दुखियोंका साथ निभाना पड़ता है 
खुद जाकर सुग्रीवको हाथ थमाना पड़ता है 

कौन जाने किस समय कौन काम आ जाये 
गीद्ध, निशाचर, वानरोंको साथ मिलाना पड़ता है 

केवल मुकुट रखनेसे विभीषण राजा नहीं होता 
संकल्प पुष्टिको युद्धमे रावण हराना पड़ता है

Comments

Popular posts from this blog

Koshish...

कोशीश कर के देखिये चाहे जो हो हाल अच्छा - बुरा समय हो फिर भी, मत हो जी बेहाल बून्द बून्द सागर है भरता, कह गए तुलसीदास उद्यम हिम्मत परिश्रम से मिटते, जग के सब जंजाल रास्ते में कां...

मुलाक़ात होती नहीं

उससे ख़ूबसूरत कोई बात होती नहीं, कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं दिन आता-जाता है, शोरोगुल के साथ नब्ज़ दोहराती है तुझे हर धड़कन के बाद मुश्किल है गुज़र यह रात होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं यादों ने बसा रक्खा है घरोंदा सा दिल में सोचते हैं तुझको तन्हाई में, महफ़िल में फिर भी अक्सर तू मेरे साथ होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं झलकते हैं नग्मों में फ़सानों में महकते हैं  बसते हैं ख्यालों में ख्वाबों ही में मिलते हैं इतनी नज़दीकी में भी पास वो होती नहीं  कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं बैठे हैं आज फिर करने को यह फ़रियाद क्या आओगे मिलने, मेरे मरने के बाद? हद है अब के जुदाई, बर्दाश्त यह होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं

सफ़र...

हर सफ़र जो शुरू होता है, कभी ख़त्म भी होना है  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  मिलकर के बिछड़ना, फिर बिछड़कर है मिलना;  ये प्यार की मुलाकातें, हैं इक सुहाना सपना  हर रात के सपने को, सुबह होते ही खोना है;  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  है याद उसकी आती जिसे चाहते भुलाना;  दिलके इस दर्द को है मुश्किल बड़ा छुपाना  ऐ दिल तू है क्या, एक बेजान खिलौना है;  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  परवाने हैं हम किस्मत, हस्ती का फना होना;  पाने को जिसे जीना, पाकर है उसको मरना  हर शाम इसी शमा में जलकर धुआं होना है,  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  चंद लम्हों की ज़िन्दगी है मोहब्बत के लिए कम  किसको करें शिकवा, शिकायत किससे करें हम  हिज्रकी लम्बी रातों में यादोंके तकिये लिए सोना है हर हँसते चेहरे को इक बार, ग़में इश्क़ में रोना है  बेख़यालीमे अपनी जगह नाम उनका लिक्खे जाना  दीवाने हो गए फिर आया समझ, क्या होता है दीवाना  जूनून-ऐ-इश्क़से तरबतर दिलका हर ए...