Skip to main content

कड़वाहट

मेरे भीतर चलता रेहता 
युद्ध जो लम्बे अरसे से 
रोज़ हार कर लड़ने का 
रोज़ जुटाता साहस हूँ
काल है बसता माथे में 
जो नाशकी ओर धकेल रहा 
कड़वाहट भर सीने में 
मन में ज़हर उड़ेल रहा 
गलत शब्द गलत बातें 
चाहे जितनी कोशिश कर लूँ 
मुझसे होकर रहती हैं 
ना जाने किस अंत की ओर 
मेरा जीवन दौड़ रहा 
वैसे तो सब कुछ है मिला 
पर जैसे कुछ भी मिला नहीं 
खुदसे ही नाराज़ी है
औरों से कोई गिला नहीं 
कहाँ से आया है मुझमे 
या पहले ही बसा हुआ 
ये नफरत का ज्वाला जाने 
कब से अंदर जला हुआ 
ना कोई काम ही होता है 
ना संतुष्टि मिलती है 
सुबह से लेकर राततक 
बस वक़्त काटता रहता हूँ 
माँ बाप दुखी, दुखी पत्नी 
बेटे बेटी भी सुखी नहीं 
परिवार है ऐसे साथ साथ 
पर सम्मान ना पाता हूँ 
दोस्त यार जो भी थे मिले 
ज्यादातर सब छूट गए 
जो बचे रहे या नाम के हैं 
या मतलब देखकर रुठ गए 
सबको खुश करते करते 
अब सबसे गुस्सा रहता हूँ 
अपने मन को बहलाने के 
ज़रिये खोजता रहता हूँ 
ये आलस कैसे जायेगा 
क्या कुछ हासिल कर पाउँगा 
कुछ दिन ही सही बस एक बार 
क्या ऐसे भी जी पाउँगा 
दिन और रात काम करूँ 
परिवार को भी सुख दे पाऊँ 
माँ बाप और बीवी भी हँसे 
बच्चों की मुरादें भर पाऊँ 
जो ऐसा ना हो तो वापस ले लो 
जीवन का है जो मज़ाक किया 
छीन लो मुझसे सब कुछ वो 
जो सुख समझकर मुझे दिया 
या उलटा घुमा दो समय कांटा 
फिर भेज दो मुझको बचपनमे 
शायद अपनी गलतियों से 
इस बार छुटकारा ले पाऊँ 
बचपन से ही शुरू करूँ 
नया जीवन, नया वर्तन 
पर ऐसा भी होगा नहीं 
यहीं पड़े रहना है 
अपने ही बनाये कीचड़मे 
खुद ही सड़े रेहना है 
क्यों मुझसे मिलवाया उस लड़कीको 
जो मेरे साथ बंधी बैठी 
ऐसे तो क्या कर्म किये थे 
जो मेरे साथ फांसी बैठी है 
और ये बच्चे बच्चियाँ 
इनपर तो दया करते 
कोई अच्छा सा घर देख 
उनको तो वहां भेज देते 
मैंने कुछ भी किया न हासिल 
अब जाने क्या कर पाउँगा 
देखूंगा ख्वाब बड़े बड़े 
और देखते देखते सो जाऊंगा 
हिम्मत दी ना मेहनत मुझको 
कोई खास हुनर भी दिया नहीं 
न चरित्र न स्वभाव 
एक भी गुण मिला नहीं 
बेवजह चिल्लाना और खीजना 
मेरा नियमित लक्षण है 
या तो दो परिवर्तन मुझमे 
या मेरा ही नाश करो 
अगर वो भी नहीं करते 
तो तुम ईश्वर नहीं लगते 

Comments

Popular posts from this blog

मुलाक़ात होती नहीं

उससे ख़ूबसूरत कोई बात होती नहीं, कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं दिन आता-जाता है, शोरोगुल के साथ नब्ज़ दोहराती है तुझे हर धड़कन के बाद मुश्किल है गुज़र यह रात होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं यादों ने बसा रक्खा है घरोंदा सा दिल में सोचते हैं तुझको तन्हाई में, महफ़िल में फिर भी अक्सर तू मेरे साथ होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं झलकते हैं नग्मों में फ़सानों में महकते हैं  बसते हैं ख्यालों में ख्वाबों ही में मिलते हैं इतनी नज़दीकी में भी पास वो होती नहीं  कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं बैठे हैं आज फिर करने को यह फ़रियाद क्या आओगे मिलने, मेरे मरने के बाद? हद है अब के जुदाई, बर्दाश्त यह होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं

Koshish...

कोशीश कर के देखिये चाहे जो हो हाल अच्छा - बुरा समय हो फिर भी, मत हो जी बेहाल बून्द बून्द सागर है भरता, कह गए तुलसीदास उद्यम हिम्मत परिश्रम से मिटते, जग के सब जंजाल रास्ते में कां...

सफ़र...

हर सफ़र जो शुरू होता है, कभी ख़त्म भी होना है  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  मिलकर के बिछड़ना, फिर बिछड़कर है मिलना;  ये प्यार की मुलाकातें, हैं इक सुहाना सपना  हर रात के सपने को, सुबह होते ही खोना है;  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  है याद उसकी आती जिसे चाहते भुलाना;  दिलके इस दर्द को है मुश्किल बड़ा छुपाना  ऐ दिल तू है क्या, एक बेजान खिलौना है;  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  परवाने हैं हम किस्मत, हस्ती का फना होना;  पाने को जिसे जीना, पाकर है उसको मरना  हर शाम इसी शमा में जलकर धुआं होना है,  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  चंद लम्हों की ज़िन्दगी है मोहब्बत के लिए कम  किसको करें शिकवा, शिकायत किससे करें हम  हिज्रकी लम्बी रातों में यादोंके तकिये लिए सोना है हर हँसते चेहरे को इक बार, ग़में इश्क़ में रोना है  बेख़यालीमे अपनी जगह नाम उनका लिक्खे जाना  दीवाने हो गए फिर आया समझ, क्या होता है दीवाना  जूनून-ऐ-इश्क़से तरबतर दिलका हर ए...