Skip to main content

छिपकली गुरु

दीवारों पे सरपट भागती घूमती हो 
डराती हो उनको जो सब को डराएं 
कैसा हुनर है हमें भी सिखाओ 
छिपकली हमारी गुरु बन जाओ 

बचपनसे अम्माकी चीखोंको सुनकर
वो पापाका हाथोंमें झाड़ू उठाना 
दीवारों, कोनों, किवाड़ों के पीछे 
तुम्हें ढूंढकर, उसे जमके चलाना
कई बार यूँ पूंछ को छोड़कर तुम
जाती कहाँ हो यह तो बताओ ...
...छिपकली हमारी गुरु बन ही जाओ 

राजे-नवाबों ने क्या डाले ही होंगे 
वो घेरे तुम्हें फांसने को लगाते 
इस और में, उस और भाई और 
पापा ही अक्सर आगे से आते 
असंभव घडीमें भी कोशिश की हिम्मत 
लाती कहाँ से हो ये बतलाओ ...
...छिपकली हमारी गुरु बन ही जाओ 

Comments

  1. Very unique concept 👍👍👍

    ReplyDelete
  2. Chhipkali pe poem pahli Baar dhekhi hai sumthing defrent.....

    ReplyDelete
  3. छिपकली से तो मैं भी डरता हूँ । मगर आपकी इस पोस्ट पर कहना पढेगा। वाह क्या बात है

    ReplyDelete
  4. Dard tab nahi hota jab dost ku6 karta hay.
    Dard tab hota hay jab dost bahot achha karta hay.
    Lage raho a6a karte raho. Or ham jese jo lokdown me sirf makhi marte hay. Use ku6 sikhate raho.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Bas doston ke dard ka hi asar hai agar kuchh achcha likh liya ho to...

      Delete
    2. दोस्त कभी दर्द नहीं देते।

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

फिर...

फिर किसी बातपे दिल भर आया है अभी  जैसे भुलासा कोई दर्द उभर आया है अभी  फिर अधूरा छूट गया किस्सा जो पसंद था  ज़ेहनमे क्यों तेरा ख़याल उतर आया है अभी  फिर ज़रा सी बात पर बात बंद हो चली है  नये कपडोंमे नया फोटो नज़र आया है अभी फिर एक अजनबी सफरमें मुस्कुराता मिला  जान पड़ताकी नया इस शहर आया है अभी फिर खूबसूरत उदास ऑंखें इन्तेज़ारमे थीं  झूठे वादे पर किसने ऐतबार दिलाया है अभी

Month end

उलझे थे जो प्रश्न, सब सुलझ जायेंगे  खोये हुए रास्ते, पथिकों को मिल जायेंगे  जो ना हुआ पुरे महीने, आज ही होगा  अटके थे जो आर्डर, सब निकल जायेंगे  मिल जायेंगे क्लाइंट, चेक साइन होंगे  टार्गेट के गैप यकायक कवर हो जायेंगे  तीस दिन सोये, वो निन्द्रासन से जागेंगे  रेंगने वाले प्राणी, उलटे पैर भागेंगे  कमाल जितने हो सकेंगे, आज कर देंगे आखिरी है तारिख, आज काम भी कर जायेंगे 

एक सोच

जीवन कुछ ऐसा हो जैसे बहता पानी,  उड़ते पंछी या कोई बादल  बिना अवरोध चला जाए  अपनी मस्ती में हर पल  काश की संभव हो हम खुद को छुपा लें  किसी कोने में विश्व के जहां,   ना कोई सम्बन्ध ना साथी,  बस हम हों केवल हो नीरव शांति,  ध्वनि ना हो मनुष्यों की   ना वाहनों का कोलाहल   सिर्फ हो तो हम हों,  तनहा अकेले जीवन जीते हुए   परन्तु ऐसा होगा नहीं हम जानते हैं,   संसारी मन को पहचानते हैं   इसी लिए तो बह रहे हैं प्रवाह में,   एक ऐसे पल की चाह में;   की जब जीवन दस्तक दे द्वार पर,   हम ना हों - कोई भी उत्तर ना हो   और वोह परेशां हो कर लौट जाए