Skip to main content

तुम्हें याद करते

तुम्हें याद करते ज़माने बीत गये 
हारे हैं हर बार फिर भी जीत गये 
तुझसे ही शुरू, तुझमें ही ख़त्म, 
मेरी नज़्म, मेरी गज़लें, मेरे सारे गीत गये 
हारे हैं हर बार फिर भी जीत गये 

कहीं ज़िक्र हो तुम्हारा या नाम ले कोई 
कोई बात छिड़े या मेरा दामन थाम ले कोई 
कभी गुज़रें गलियोंसे जहाँ 
उँगलियों ने छुआ था हाथों को 
कभी गुलाब की पंखुड़ियों से 
तस्वीरों का काम ले कोई 
आ जायेंगे नज़रोँके आगे, लम्हे जो बीत गये 
हारे हैं हर बार फिर भी जीत गये 

क्या खत रक्खे हैं अब भी छुपाकरके मेरे 
क्या याद है मिसरे अब भी ग़ज़लोंके मेरे 
क्या हरा रंग अब भी तुमको उतना ही भाता है 
क्या दिल धड़क जाता है अब भी नाम पर मेरे 
इन्हीं सवालोंमें फुर्सतके सारे पल बीत गये 
हारे हैं हर बार फिर भी जीत गये 

कांपते होंठों की थरथराहट भूले नहीं 
तेरे कदमों की आहट भूले नहीं 
याद हैं बड़ी बड़ी आँखों की हया 
चेहरे की मुस्कराहट भूले नहीं 
खुशबु ज़ुल्फोंकी भूली नहीं, 
मौसम कितने ना जाने बीत गये 
हारे हैं हर बार फिर भी जीत गये

मुलाक़ात के वादे कुछ अधूरे रेह गये 
मेरे बदमाश इरादे कुछ अधूरे रेह गये 
कई खत जो तुमको लिखना बाकी हैं 
मतले कई आधे कुछ अधूरे रेह गये 
मज़्मून तो लाज़िम हैं अब भी, 
सूरतेहाल मगर बीत गये 
हारे हैं हर बार फिर भी जीत गये
तुम्हें याद करते ज़माने बीत गये 

Comments

Popular posts from this blog

Koshish...

कोशीश कर के देखिये चाहे जो हो हाल अच्छा - बुरा समय हो फिर भी, मत हो जी बेहाल बून्द बून्द सागर है भरता, कह गए तुलसीदास उद्यम हिम्मत परिश्रम से मिटते, जग के सब जंजाल रास्ते में कां...

मुलाक़ात होती नहीं

उससे ख़ूबसूरत कोई बात होती नहीं, कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं दिन आता-जाता है, शोरोगुल के साथ नब्ज़ दोहराती है तुझे हर धड़कन के बाद मुश्किल है गुज़र यह रात होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं यादों ने बसा रक्खा है घरोंदा सा दिल में सोचते हैं तुझको तन्हाई में, महफ़िल में फिर भी अक्सर तू मेरे साथ होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं झलकते हैं नग्मों में फ़सानों में महकते हैं  बसते हैं ख्यालों में ख्वाबों ही में मिलते हैं इतनी नज़दीकी में भी पास वो होती नहीं  कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं बैठे हैं आज फिर करने को यह फ़रियाद क्या आओगे मिलने, मेरे मरने के बाद? हद है अब के जुदाई, बर्दाश्त यह होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं

सफ़र...

हर सफ़र जो शुरू होता है, कभी ख़त्म भी होना है  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  मिलकर के बिछड़ना, फिर बिछड़कर है मिलना;  ये प्यार की मुलाकातें, हैं इक सुहाना सपना  हर रात के सपने को, सुबह होते ही खोना है;  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  है याद उसकी आती जिसे चाहते भुलाना;  दिलके इस दर्द को है मुश्किल बड़ा छुपाना  ऐ दिल तू है क्या, एक बेजान खिलौना है;  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  परवाने हैं हम किस्मत, हस्ती का फना होना;  पाने को जिसे जीना, पाकर है उसको मरना  हर शाम इसी शमा में जलकर धुआं होना है,  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  चंद लम्हों की ज़िन्दगी है मोहब्बत के लिए कम  किसको करें शिकवा, शिकायत किससे करें हम  हिज्रकी लम्बी रातों में यादोंके तकिये लिए सोना है हर हँसते चेहरे को इक बार, ग़में इश्क़ में रोना है  बेख़यालीमे अपनी जगह नाम उनका लिक्खे जाना  दीवाने हो गए फिर आया समझ, क्या होता है दीवाना  जूनून-ऐ-इश्क़से तरबतर दिलका हर ए...