Skip to main content

हो सकता है

प्यार करलो जी भरके आज ही, 
कल बदल जाएँ हम-तुम हो सकता है
ज़िन्दगी पकड़लो दोनों हाथोंसे, 
वक़्त इस पल में ठहर जाये हो सकता है

जो बीत चूका वो ख़यालों में अब भी ज़िंदा है 
पहली मुलाक़ात और सफ़ेद जोड़ेमें सजी तुम 
बंद होते ही आँखें देख लेता हूँ, पलंग पर बैठे 
और गुलाब की खुशबु से महकती हुई तुम
यादों से मेरी तुम चली जाओ कभी ना होगा 
मैं खुद ही को भूल जाऊँ हो सकता है 

दो थे हुए एक, जिंदगीके सफरमें हम 
तस्वीरोंको नए रंग मिले जब तुमसे मिले हम 
फुलवारीमें खिले नए फूल, तुम्हारी मुस्कान लिये
मकान घर बन गए, जब तुमसे मिले हम 
बैठ फुर्सतमें टटोलें पुराने किस्से, और
हम उन्हींमें लौट जाएँ हो सकता है  

बरसों की कश्मकशने बदल दिया है चेहरे को
रंग रूप भी जिंदगीके साथ घट-बढ़ गए हैं 
जो लहराते थे खुल के हवाओं में, घटाओं से 
तुम्हारी साडीके नीचे जुड़े में बंध गए हैं 
सुबह सुबह उन भीने केशों को तुम खोलो 
और सावन आ जाये हो सकता है

मैं और भी बदलूंगा आने वाले वक़्त में
तुम भी शायद ऐसी नहीं रहोगी
जिम्मेदारियां घेरेंगी और भी हमको
बच्चोंकी फरमाइशें कम नहीं होगी 
ऐसे मशरूफ वक़्तमें ये अल्फ़ाज़ पढ़ें और 
मोहब्बत ज़िंदा हो जाए हो सकता है 

"कुछ भी" तकल्लुफ सा बन गया है तुम्हारा
कई सफ़े इस लफ्ज़ में कह जाती हो
नाराज़ ही रहते हैं हम अक्सर एक दूसरेसे
रूठी किस बात पे भूल जाती हो 
बेवजह के झगड़ों की एक बार हीमें माफ़ी ले लूँ
गलत शायद कोई ना हो, हो सकता है 

कुछ वक़्त से घर में क़ैद से बैठे हैं और 
ज़ज़्बात लफ़्ज़ोंमें बाहर निकले 
अब भी मिलना छुपकर, दूर से देखना 
तेरह बरस यूँ लुकाछुपी में निकले 
कभी डिनर डेट पर फिर चलें मियां-बीवी 
और मोहब्बत हो जाए हो सकता है

Comments

  1. Mind blowing Raj... keep posting

    AlokJani

    ReplyDelete
  2. Supperrr se bhi uperrr very nice line

    ReplyDelete
  3. Supperrr se bhi uperrr very nice line

    ReplyDelete
  4. Wowwww lovely poem Raj. Keep posting and keep loving...

    ReplyDelete
  5. ભાઈ બીબી કે ઉપર ઇસસે અચ્છી કવિતા હો નહિ શકતી. ઘાયલ કર દિયા.

    ReplyDelete
  6. कुछ वक़्त से घर में क़ैद से बैठे हैं और
    ज़ज़्बात लफ़्ज़ोंमें बाहर निकले
    अब भी मिलना छुपकर, दूर से देखना
    तेरह बरस यूँ लुकाछुपी में निकले
    कभी डिनर डेट पर फिर चलें मियां-बीवी
    और मोहब्बत हो जाए हो सकता है
    Superb

    ReplyDelete
  7. Good Raj....More and more.....

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

फिर...

फिर किसी बातपे दिल भर आया है अभी  जैसे भुलासा कोई दर्द उभर आया है अभी  फिर अधूरा छूट गया किस्सा जो पसंद था  ज़ेहनमे क्यों तेरा ख़याल उतर आया है अभी  फिर ज़रा सी बात पर बात बंद हो चली है  नये कपडोंमे नया फोटो नज़र आया है अभी फिर एक अजनबी सफरमें मुस्कुराता मिला  जान पड़ताकी नया इस शहर आया है अभी फिर खूबसूरत उदास ऑंखें इन्तेज़ारमे थीं  झूठे वादे पर किसने ऐतबार दिलाया है अभी

Month end

उलझे थे जो प्रश्न, सब सुलझ जायेंगे  खोये हुए रास्ते, पथिकों को मिल जायेंगे  जो ना हुआ पुरे महीने, आज ही होगा  अटके थे जो आर्डर, सब निकल जायेंगे  मिल जायेंगे क्लाइंट, चेक साइन होंगे  टार्गेट के गैप यकायक कवर हो जायेंगे  तीस दिन सोये, वो निन्द्रासन से जागेंगे  रेंगने वाले प्राणी, उलटे पैर भागेंगे  कमाल जितने हो सकेंगे, आज कर देंगे आखिरी है तारिख, आज काम भी कर जायेंगे 

एक सोच

जीवन कुछ ऐसा हो जैसे बहता पानी,  उड़ते पंछी या कोई बादल  बिना अवरोध चला जाए  अपनी मस्ती में हर पल  काश की संभव हो हम खुद को छुपा लें  किसी कोने में विश्व के जहां,   ना कोई सम्बन्ध ना साथी,  बस हम हों केवल हो नीरव शांति,  ध्वनि ना हो मनुष्यों की   ना वाहनों का कोलाहल   सिर्फ हो तो हम हों,  तनहा अकेले जीवन जीते हुए   परन्तु ऐसा होगा नहीं हम जानते हैं,   संसारी मन को पहचानते हैं   इसी लिए तो बह रहे हैं प्रवाह में,   एक ऐसे पल की चाह में;   की जब जीवन दस्तक दे द्वार पर,   हम ना हों - कोई भी उत्तर ना हो   और वोह परेशां हो कर लौट जाए