Skip to main content

मुलाक़ात होती नहीं

उससे ख़ूबसूरत कोई बात होती नहीं,
कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं

दिन आता-जाता है, शोरोगुल के साथ
नब्ज़ दोहराती है तुझे हर धड़कन के बाद
मुश्किल है गुज़र यह रात होती नहीं
कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं

यादों ने बसा रक्खा है घरोंदा सा दिल में
सोचते हैं तुझको तन्हाई में, महफ़िल में
फिर भी अक्सर तू मेरे साथ होती नहीं
कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं

झलकते हैं नग्मों में फ़सानों में महकते हैं 
बसते हैं ख्यालों में ख्वाबों ही में मिलते हैं
इतनी नज़दीकी में भी पास वो होती नहीं 
कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं

बैठे हैं आज फिर करने को यह फ़रियाद
क्या आओगे मिलने, मेरे मरने के बाद?
हद है अब के जुदाई, बर्दाश्त यह होती नहीं
कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं

Comments

  1. Kya baat kya baat kya baat. Regards Naeem

    ReplyDelete
    Replies
    1. बोहत बोहत धन्यवाद्

      Delete
  2. Maar hi daloge in sabdo se Kavi.. Kambakht Roj mulaakat hoti nahi..

    ReplyDelete
  3. Mulakat k liye bulati hay.
    Magar jane k nahi.

    ReplyDelete
  4. Keep writing. Your words brinf in a fresh exuberance ✍👌

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

फिर...

फिर किसी बातपे दिल भर आया है अभी  जैसे भुलासा कोई दर्द उभर आया है अभी  फिर अधूरा छूट गया किस्सा जो पसंद था  ज़ेहनमे क्यों तेरा ख़याल उतर आया है अभी  फिर ज़रा सी बात पर बात बंद हो चली है  नये कपडोंमे नया फोटो नज़र आया है अभी फिर एक अजनबी सफरमें मुस्कुराता मिला  जान पड़ताकी नया इस शहर आया है अभी फिर खूबसूरत उदास ऑंखें इन्तेज़ारमे थीं  झूठे वादे पर किसने ऐतबार दिलाया है अभी

Month end

उलझे थे जो प्रश्न, सब सुलझ जायेंगे  खोये हुए रास्ते, पथिकों को मिल जायेंगे  जो ना हुआ पुरे महीने, आज ही होगा  अटके थे जो आर्डर, सब निकल जायेंगे  मिल जायेंगे क्लाइंट, चेक साइन होंगे  टार्गेट के गैप यकायक कवर हो जायेंगे  तीस दिन सोये, वो निन्द्रासन से जागेंगे  रेंगने वाले प्राणी, उलटे पैर भागेंगे  कमाल जितने हो सकेंगे, आज कर देंगे आखिरी है तारिख, आज काम भी कर जायेंगे 

एक सोच

जीवन कुछ ऐसा हो जैसे बहता पानी,  उड़ते पंछी या कोई बादल  बिना अवरोध चला जाए  अपनी मस्ती में हर पल  काश की संभव हो हम खुद को छुपा लें  किसी कोने में विश्व के जहां,   ना कोई सम्बन्ध ना साथी,  बस हम हों केवल हो नीरव शांति,  ध्वनि ना हो मनुष्यों की   ना वाहनों का कोलाहल   सिर्फ हो तो हम हों,  तनहा अकेले जीवन जीते हुए   परन्तु ऐसा होगा नहीं हम जानते हैं,   संसारी मन को पहचानते हैं   इसी लिए तो बह रहे हैं प्रवाह में,   एक ऐसे पल की चाह में;   की जब जीवन दस्तक दे द्वार पर,   हम ना हों - कोई भी उत्तर ना हो   और वोह परेशां हो कर लौट जाए