Skip to main content

Posts

कुछ रात जब नींद नहीं आती

खुली आँखोंसे देखता हूँ सपने  कुछ बीती बातें, कुछ पल अपने  कुछ मुस्कुराहटें खिलखिलाती हुईं  कुछ नज़रें झुकती, शर्माती हुईं  कहीं गर्म साँसें, ठंडी आहें कहीं रेशमी ज़ुल्फ़ोंको सेहलाती बाहें कहीं  ख़यालोंसे मेरे वो अक्सर नहीं जाती  कुछ रात जब नींद नहीं आती  भर चुके वो ज़ख्म रिसने लगते  टीस उठती, दिल दुखने लगते  फिर चलतीं छूरियाँ, कत्लेआम होता  फिर तमाशा मेरा, तेरे नाम होता  कुछ दर्द पुराने, याद आने लगते  कुछ भूले फ़साने, दोहराने लगते  यादें तेरी मुझको ऐसे हैं तड़पाती कुछ रात जब नींद नहीं आती  घडी जो मेरे जन्मदिन की भेंट थी  वक़्त दिखाना छोड़ दिया है उसने  तेरे मेरे साथका गवाह था इक दोस्त  मिलना मिलाना छोड़ दिया है उसने  मंदिर, बागीचे, कई मोड़ और रास्ते  अज़नबी हो गए हैं सब मेरे वास्ते  ऐसे सभी घाटोंकी गिनती हो जाती  कुछ रात जब नींद नहीं आती  गीत जो कंठस्थ कर लिए थे तुमने  मुक्तक जो जुबानी तुम्हें याद थे  दुपट्टे से रगड़कर मिटाई थी जब स्याही  मैले हाथोंमें तुम्हारे दूधिया हाथ...

Cricket

Game of a billion, joyous heart and soul  Need but a few friends, a bat and a ball  Born in the cold, bitter foreign isle Thrived on Indian soil, warm and fertile Famed are the heroes, glorious it's lore Poet names a few but loves many more God's straight drive, comes to mind at first Second is defiant, Dada's flying shirt Jumbo's ten on ten and Yuvi's six on six Viru's triple tons or Bhajji's magic tricks Nothing speaks more of Cricket India's gall Walliantly unfazed, the great Indian "Wall"

एक, दो, तीन, चार

एक, दो, तीन, चार, दिनकी है आज धीमी रफ़्तार  एक, दो, तीन, चार, छोटे से मिलनका लम्बा इंतज़ार  कहाँ है मंज़िल, मीलों के निशाँ  सफर में हूँ मैं, ना कोई है यहाँ  तेरी ही ओर ले जा रहा मुझे  हूँ कितना बेक़रार, क्या पता तुझे 

I am a champion

Wake up and see the mirror  Stare straight into your eyes  Shakeoff sleep, throw some water Convince yourself of these lies  That you are great, better than best No one can accomplish, what you can Believe the words, let it seep in Shout with all might "I'm a champion" Road was bumpy, you fell down You're pushed aside, thrown to the ground  They thought you'd give up, run n hide Didn't expect to see you for another round  And that's when you won, before the fight  All the darkness couldn't, douse your light  With Grit, determination, faith and passion  Trust yourself and say "I'm a champion"

आग पानी में

छाँव है धुप है रात छाई भी है  बात अब तक छुपी वो बताई भी है  कैसे शोलों से दामन बचालोगे तुम  आग पानी में ऐसे लगाई भी है  एक इशारा है उनको बुलावा है ये  गीत मेरा है सबको छलावा है ये  शेर सजदे में उनके पढ़े हमने जब  सबने माना वो मेरी खुदाई भी है दिल की हालत पे थोड़ा तरस खाइये  एक बेकस को इतना ना तड़पाइये  आज मेरी तपस्या का फल दीजिये  छोड़िये सारे परदे, करीब आइये 

Wo

नज़र लगने के डरसे मुंह अपना छुपाते रहे वो  दिल के अरमान बुझाते कभी जलाते रहे वो  कोई बैठा रहा रात सारी निगाहें छत पर लगाए हुए  परदे के पीछे ही शरारत से मुस्काते रहे वो  नज़र के तीर, अदाओं की बरछियाँ तो तेज थीं  गिराईं हुस्नकी मुझ पर वो बिजलियाँ तो तेज थीं  क़त्ल होने को तैयार ही बैठे हुए थे हम  क्या सितम की हमें हर दफै बचाते रहे वो 

क्यों नहीं करते

है जो चाहत कुछ पाने की, करो करतब, करो कोशिश  बहाते स्वेद न अपना रक्त, मेहनत क्यों नहीं करते  नारों और किनारों का सहारा कब तक देखोगे  है करना पार दरिया तो ज़ुर्रत क्यों नहीं करते  न गोली से लड़ो लेकिन बोली से तो टक्कर लो  तुम्हारा है अगर ये मुल्क, हिफाज़त क्यों नहीं करते  माना सोच उनकी क्रूर हैं ज़ालिम तो डरते हो  गिरेबाँ तक आ गए हाथ, हरकत क्यों नहीं करते  अकेले हो तो सब को साथ लाने का करो कुछ यत्न  हराना कल जो है दुश्मन, निज़ामत क्यों नहीं करते  खोखले अदू के इरादे, कागज़ी हैं हौसले  एक लौ दरकार, ज़ेहमत क्यों नहीं करते  करना चाहते टुकड़े देशको तोडना गर वो  क्रांति ज्योति प्रगटा एक भारत क्यों नहीं करते