Skip to main content

भगवान श्री कृष्ण को Happy Birthday

हर माँ के मुखसे निकले नाम नन्द के लाला का 
माखन चोरी मटकी फोरी नागशीश वो नाचा था 
ब्रिजकी धूल सनी जिससे और हुई पावन पवित्र 
उस मोहन कृश्न कन्हैयाको जन्मदिवस शुभकारी हो 

Add caption


प्रेम कथाएं युगो युगों तक गाई जाती हो जिसकी 
जिस संग रास खेलने को नारी रूप धरें शिवजी 
राधे राधे में सिमटे जो रूकमणीके मनको भाए हों
उस गोपीनाथ गोपाला को जन्मदिवस शुभकारी हो


चाणूर पूतना कंस हते मधुसूदन कीव मुरारीने 
केशी अरिस्ट निर्वाण किये यदुनंदन बांकेबिहारीने
अघ शकट व्योमा-वत्सा दुष्टों को नाथने वाले हैं
उस दामोदर गिरिधारी को जन्मदिवस शुभकारी हो

ब्रम्हा और इन्द्र भी घूम गए जिसकी माया के चक्कर में
मथुरा गोकुल या वृन्दावन है प्रेम मिला जिसे हर घर में 
सांदीपनि आश्रममें साधा हो जिसको सोलह कलाओं ने 
उस घनश्याम कुञ्ज बिहारी को जन्मदिवस शुभकारी हो

मित्र अनोखे ऐसे की उनसा ना कोई मित्र हुआ
दो लोक सुदामाको कच्चे चावल की भेंट दिया 
नर को नारायण करने को पग पग जिसने संभाला था
उस अर्जुनसखा चक्रधारी को जन्मदिवस शुभकारी हो



शिशुपाल यवन जरासंध सभी जिसके आगे नतमस्तक हों
व्यास विदुर कृप द्रौण भीष्म जिसके अति प्रशंसक हों
पांचजन्य के नादमात्र से कुरुक्षेत्र जय जिसे अर्जित हो 
उस बलरामानुज ईश हरी को जन्मदिवस शुभकारी हो



श्रापों को भी वरदान समझ जिसने सर से लगाया है
सतकी सेवामें कठिन त्याग करना जिसने सिखाया है 
अच्युत थे परमेश्वर थे माधव किन्तु कर्मफलों के धीन रहे 
उस बालीहंता जराखेट को जन्मदिवस शुभकारी हो



अचल अव्यक्त भक्तवत्सल हो दीनबंधु हृषिकेश तुम्हीं
रुक्मणि मीरा औ सोलह हज़ार पीडाओंका हो अंत तुम्हीं 
क्रिश्नाके चीर जनार्दन बन लाज रखें जो द्वारकाधीश
उस देवकीसुत यशोदानन्दन को जन्मदिवस शुभकारी हो

Comments

Popular posts from this blog

Koshish...

कोशीश कर के देखिये चाहे जो हो हाल अच्छा - बुरा समय हो फिर भी, मत हो जी बेहाल बून्द बून्द सागर है भरता, कह गए तुलसीदास उद्यम हिम्मत परिश्रम से मिटते, जग के सब जंजाल रास्ते में कां...

मुलाक़ात होती नहीं

उससे ख़ूबसूरत कोई बात होती नहीं, कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं दिन आता-जाता है, शोरोगुल के साथ नब्ज़ दोहराती है तुझे हर धड़कन के बाद मुश्किल है गुज़र यह रात होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं यादों ने बसा रक्खा है घरोंदा सा दिल में सोचते हैं तुझको तन्हाई में, महफ़िल में फिर भी अक्सर तू मेरे साथ होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं झलकते हैं नग्मों में फ़सानों में महकते हैं  बसते हैं ख्यालों में ख्वाबों ही में मिलते हैं इतनी नज़दीकी में भी पास वो होती नहीं  कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं बैठे हैं आज फिर करने को यह फ़रियाद क्या आओगे मिलने, मेरे मरने के बाद? हद है अब के जुदाई, बर्दाश्त यह होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं

सफ़र...

हर सफ़र जो शुरू होता है, कभी ख़त्म भी होना है  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  मिलकर के बिछड़ना, फिर बिछड़कर है मिलना;  ये प्यार की मुलाकातें, हैं इक सुहाना सपना  हर रात के सपने को, सुबह होते ही खोना है;  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  है याद उसकी आती जिसे चाहते भुलाना;  दिलके इस दर्द को है मुश्किल बड़ा छुपाना  ऐ दिल तू है क्या, एक बेजान खिलौना है;  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  परवाने हैं हम किस्मत, हस्ती का फना होना;  पाने को जिसे जीना, पाकर है उसको मरना  हर शाम इसी शमा में जलकर धुआं होना है,  हर हँसते चेहरे को इक बार, गमें इश्क में रोना है  चंद लम्हों की ज़िन्दगी है मोहब्बत के लिए कम  किसको करें शिकवा, शिकायत किससे करें हम  हिज्रकी लम्बी रातों में यादोंके तकिये लिए सोना है हर हँसते चेहरे को इक बार, ग़में इश्क़ में रोना है  बेख़यालीमे अपनी जगह नाम उनका लिक्खे जाना  दीवाने हो गए फिर आया समझ, क्या होता है दीवाना  जूनून-ऐ-इश्क़से तरबतर दिलका हर ए...