Skip to main content

शोहरत

कहानीमें कुछ किरदार अब भी बाकी हैं
जिंदगी ही से कुछ उधार अब भी बाकी हैं
मत समझो मैं शोहरत की ऊंचाइयों पर हूँ 
ख्वाबों के कुछ इज़हार अब भी बाकी हैं

अपनी ही जान अपने ही हाथों लुटाना है
मुझे और भी कई सीढियाँ चढ़के जाना है
होते होंगे लोग चाँद सितारों से खुश
मुझे फलक से आफ़ताब तोड़ के लाना है

सफरमें कुछ मुश्किल दौर अब भी बाकी हैं
टूटी सही कुछ हौसले की डोर अब भी बाकी हैं  

फैसले कई बार डगमगाए तो हैं 
हालात से कुछ गिडगिडाएँ तो हैं 
गुरुर करने की गुंजाईश ही कहाँ 
अजनबी भी मदद में आये तो हैं

वाजोंमें कुछ उड़ान अब भी बाकी हैं 
मेरे आगे आसमान अब भी बाकी हैं 

वो कहते हैं की सब पीछे छोड़ रहा हूँ 
लेकिन मैं अलग कतारमें दौड़ रहा हूँ 
उजाले तक पहुँचने की कोशिश में 
उँगलियों से कुरेद दीवारें तोड़ रहा हूँ 

जड़ों को गहराई में जमाना अब भी बाकी है 
खुद को हद से आगे ले जाना अब भी बाकी है 

Comments