Skip to main content

तुझे देख लेते हैं तो सहारा रहता है

तुझे देख लेते हैं तो सहारा रहता है 
दिन ख़ुशनुमा मेरा सारा रहता है 

जो लिखा, तुझपर ना हो फिर भी 
तेरे ख़याल को इशारा रहता है 

कल छू गईं थीं उँगलियाँ अपनी 
मदहोश तबसे बेचारा रहता है 

खुली ज़ुल्फ़ तो जो ये रूप निखरा 
क़ैद मैं ही दिल हमारा रहता है 

ऐनक लगी, बड़ी, काली आँखें, देख लें  
तेरे दीवानों का गुज़ारा रहता है 

रात ढले, तसव्वुर में तुझे लाये हुए 
शायर इक, नाकारा रहता है 

Comments

Popular posts from this blog

मुलाक़ात होती नहीं

उससे ख़ूबसूरत कोई बात होती नहीं, कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं दिन आता-जाता है, शोरोगुल के साथ नब्ज़ दोहराती है तुझे हर धड़कन के बाद मुश्किल है गुज़र यह रात होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं यादों ने बसा रक्खा है घरोंदा सा दिल में सोचते हैं तुझको तन्हाई में, महफ़िल में फिर भी अक्सर तू मेरे साथ होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं झलकते हैं नग्मों में फ़सानों में महकते हैं  बसते हैं ख्यालों में ख्वाबों ही में मिलते हैं इतनी नज़दीकी में भी पास वो होती नहीं  कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं बैठे हैं आज फिर करने को यह फ़रियाद क्या आओगे मिलने, मेरे मरने के बाद? हद है अब के जुदाई, बर्दाश्त यह होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं

होली हो अपनी

रंगोंके उमड़ें जब बादल तो होली हो अपनी  छलकें पिचकारीसे सागर तो होली हो अपनी एक बरस पूरा बीता बस इस क्षणकी प्रतीक्षामें  निकलें वो घरसे जब बाहर तो होली हो अपनी अबीर, गुलाल, सिंदूर सभी रंग उतर ये जाएँगे  रंगे हमें आँखोंका काजल तो होली हो अपनी बरसें चारों मेघ मगर फागुन ये अधूरा रेह जाये  जो भीगे प्रियतमका आँचल तो होली हो अपनी लाली खुलती सुब्हा की, श्यामा रात दीवालीसी  खिलें रंग मखमली गालों पर तो होली हो अपनी छेड़-छाड़ औ खींच-तान, इनका है आनंद अलग  यदि बाहोंमे आये खुद चलकर तो होली हो अपनी वर्ण सभी, सारी रौनक, शोभा सब तुमसे जीवनकी  नित देखो हमें यूँ ही मुस्काकर तो होली हो अपनी 

माजरा क्या है

उसने बड़े दिनों में किया है याद, माजरा क्या है  कोई शिकायत है या फ़रियाद, माजरा क्या है  टूटकर बिखर गया था, अब समेट चूका हूँ खुदको  दिख रहे फिर पत्थर उसके हाथ, माजरा क्या है  दिल भी तोड़ा मेरा, इलज़ाम भी लगाया मुझपर  गज़ब है की आज फिर वही बात, माजरा क्या है  आंसूंओंसे भीगे रुमाल लिए लौटा करता था मैं  वही इश्क़ औ मैं भी, वही हालात, माजरा क्या है  पहले चूमि हथेली फिर आंसू गिराए, भींच दिया   मुट्ठीमें समा जाएँ इतने जज़्बात, माजरा क्या है