Skip to main content

भोर के साथ संवाद

भोर की पेहली किरन के साथ ये संवाद है 
दिन नया, अवसर नया, करनी नयी शुरुआत है 
राह में थे जो भी पत्थर हो भले अब भी खड़े 
जीत हार गौण है, है मुख्य तुम कैसे लड़े 
मत रुको, आगे बढ़ो, लक्ष्य प्राप्ति होने तक 
चलते रहो अविराम मार्ग की समाप्ति होने तक 
ध्येय मिल जायेगा श्रम करते रहो विश्वास है 
भोर की पेहली किरन के साथ ये संवाद है 

मृदु रस्सियों की मार से पत्थर भी कट जाते हों जब
बेहती निरंतर धार से पर्वत भी छंट जाते हों जब 
क्या योग्य है की ना करो तुम यत्न पूरा बार बार 
चीटियों के झुंड भी कैलाश चढ़ जाते हों जब 
गिरना सफर का भाग है, मत हो निराश याद कर 
गिरके ही सीखा चलना था, उठजा के मत फरियाद कर 
हर अँधेरी रात का तो अंत नया प्रभात है 
भोर की पेहली किरन के साथ ये संवाद है 

था सरल कल भी नहीं, ना कल सरल हो जायेगा
फेर लो मुंह तो कहीं संकट नहीं टल जायेगा
आज डर के भाग लो, पर याद रखना ये सदा 
कल किसी भी मोड़ पर फिर सामने आ जायेगा 
विपदाओं की मार जो डिगा दे तुम्हें विश्वास से 
हो स्मरण की जीत है जो ना थके प्रयास से 
जय वरण करते हैं जिनकी प्रबल वो चाह है 
भोर की पेहली किरन के साथ ये संवाद है

बीते कलमें जीते रेहना, चाहे लगे कितना सरल 
आजकी कठिनाइयोंका, आज हीमें मिलेगा हल   
आनेवाले भावी को भी चाहते गढ़ना जो तुम 
निर्मित करेंगे वर्तमान कर्म ही आगामी कल 
जो तुम्हारे सामने हो, हर चुनौती से भिड़ो 
कल्पना को त्याग सत्य की लड़ाई में जुडो 
ऐसा होता वैसा होता व्यर्थ सब विवाद है 
भोर की पेहली किरन के साथ ये संवाद है

दूर हो गंतव्य अतिशय, मार्ग भी बेहद कठिन
बाधाओं के त्रास से, हो रहा साहस जो क्षीण
हो स्मरण ये बात की, बस एक ही उपाय है  
हर कदम के बाद, अगला पद ही अनिवार्य है 
बूँद बूँद करके ही, भरते हैं ताल और नदी 
छेनी पे छेनी पडते ही, प्रतिमा लेती आकार है 
कर्म केवल आजके ही बस तुम्हारे हाथ है 
भोर की पेहली किरन के साथ ये संवाद है

Comments

Popular posts from this blog

मुलाक़ात होती नहीं

उससे ख़ूबसूरत कोई बात होती नहीं, कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं दिन आता-जाता है, शोरोगुल के साथ नब्ज़ दोहराती है तुझे हर धड़कन के बाद मुश्किल है गुज़र यह रात होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं यादों ने बसा रक्खा है घरोंदा सा दिल में सोचते हैं तुझको तन्हाई में, महफ़िल में फिर भी अक्सर तू मेरे साथ होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं झलकते हैं नग्मों में फ़सानों में महकते हैं  बसते हैं ख्यालों में ख्वाबों ही में मिलते हैं इतनी नज़दीकी में भी पास वो होती नहीं  कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं बैठे हैं आज फिर करने को यह फ़रियाद क्या आओगे मिलने, मेरे मरने के बाद? हद है अब के जुदाई, बर्दाश्त यह होती नहीं कमबख्त मगर रोज़ मुलाक़ात होती नहीं

Koshish...

कोशीश कर के देखिये चाहे जो हो हाल अच्छा - बुरा समय हो फिर भी, मत हो जी बेहाल बून्द बून्द सागर है भरता, कह गए तुलसीदास उद्यम हिम्मत परिश्रम से मिटते, जग के सब जंजाल रास्ते में कां...

ऐसा क्या है जो ये हो नहीं सकता

ऐसा क्या है जो ये हो नहीं सकता  हूँ इंसान मैं भी, क्यों रो नहीं सकता  तेरा ग़म है तुझसे ज़्यादा अज़ीज़  तुझे खो दिया, इसे खो नहीं सकता  कुशल तैराक हूँ, येही सोच कूदे थे ना  क्या लगा, इश्क़, मुझे डुबो नहीं सकता आँखोंके दरियामें उसके सयाने हुए गुम  मैं तो फिर दीवाना, क्यूँ खो नहीं सकता  बेवफा केह दिया ज़रासी नाराजगीमें मुझे  रूह पे लगाया है दाग, ये धो नहीं सकता  जवाब उनके भी हैं, सवाल जो पूछे ही नहीं  दिल पर इतना बोझ, अब ढो नहीं सकता  मेरा हो ना हो, खुश वो सदा रहे, दुआ मेरी  यदि भाव ये ना हों तो वो प्रेम हो नहीं सकता